हल्द्वानी: पुलिस नहीं सुन रही बात, आयोग से करें शिकायत
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने कहा कि महिलाओं की लगातार शिकायत मिल रही है कि पुलिस उनकी नहीं सुनती। किसी भी अपराध और घरेलू हिंसा की पीड़ित महिला की सुनवाई नहीं हो तो वह आयोग में शिकायत करें। आयोग इस पर कार्रवाई करेगा। शनिवार को आयोग अध्यक्ष विकास खंड में …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने कहा कि महिलाओं की लगातार शिकायत मिल रही है कि पुलिस उनकी नहीं सुनती। किसी भी अपराध और घरेलू हिंसा की पीड़ित महिला की सुनवाई नहीं हो तो वह आयोग में शिकायत करें। आयोग इस पर कार्रवाई करेगा।
शनिवार को आयोग अध्यक्ष विकास खंड में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शिकायत न सुनने के मामलों का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को आयोग की अपेक्षा बताई है। हर थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए 24 घंटा महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगी। उन्होंने माना कि महिलाओं को अपने अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा।
महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूकता किया जा रहा है। आधी आबादी के विकास में ही राज्य और समाज की उन्नति निहित है। बताया कि आयोग तत्परता के साथ महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों पर काम कर रहा है। अभी तक आयोग के समक्ष 12 सौ शिकायतें आई हैं। इनमें से लगभग 900 मामलों का निस्तारण कर दिया है।
