हल्द्वानी: बाल विवाह में पति, नाना-नानी पर केस दर्ज
हल्द्वानी,अमृत विचार। रामनगर में बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और नाना-नानी पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को रामनगर निवासी एक महिला ने आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिलकर पति पर एक बेटी को बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच शुरू …
हल्द्वानी,अमृत विचार। रामनगर में बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और नाना-नानी पर केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को रामनगर निवासी एक महिला ने आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिलकर पति पर एक बेटी को बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच अलगाव हो चुका है। दोनों दूसरा विवाह कर चुके हैं। दंपति की पहली शादी से हुई तीन नाबालिग बेटियां अपनी नाना-नानी के पास रहती हैं। इस बीच सबसे बड़ी बेटी का स्यालदे निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। शारीरिक संबंध बनने से वह गर्भवती हो गई।
इसके बाद लोकलाज के डर से नाना-नानी ने उसकी प्रेमी से शादी करा दी। नाबालिग की शादी का पता चलने पर बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
