शांतिपुरी: अवैध खनन पर राजस्व विभाग ने पकड़ा हाईवा
शांतिपुरी,अमृत विचार। शांतिपुरी नंबर 4 में भारी मात्रा में अवैध खनन कि सूचना पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक हाईवा संख्या यूके 06 सीबी 9556 को पकड़ सीज कर दिया। वाहन चालक हाईवा पर लदे खनिज से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वाहन में लगभग 242 कुंतल अवैध उपखनिज भरा हुआ पाया …
शांतिपुरी,अमृत विचार। शांतिपुरी नंबर 4 में भारी मात्रा में अवैध खनन कि सूचना पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक हाईवा संख्या यूके 06 सीबी 9556 को पकड़ सीज कर दिया। वाहन चालक हाईवा पर लदे खनिज से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वाहन में लगभग 242 कुंतल अवैध उपखनिज भरा हुआ पाया गया। छापेमारी में एसआई संदीप पिलखवाल तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी एवं पटवारी दीपक सिंह गेड़ा संयुक्त टीम के साथ मौजूद थे।
