हल्द्वानी: चोरगलिया क्षेत्र को मिली 108 एंबुलेंस की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों के प्रति संवेदनशील चोरगलिया थाना क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ और पीड़ितों को फौरी मदद के लिए 108 एंबुलेंस दे दी है। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने हरी झंडी दिखाकर जनता को एंबुलेंस की सौगात दी। उन्होंने उम्मीद जताई …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों के प्रति संवेदनशील चोरगलिया थाना क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ और पीड़ितों को फौरी मदद के लिए 108 एंबुलेंस दे दी है।

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने हरी झंडी दिखाकर जनता को एंबुलेंस की सौगात दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे चोरगलिया क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों के पीड़ितों के साथ ही गंभीर और आकस्मिक रोगियों को लाभ होगा। इससे हादसों और रोगों के चलते मृत्यृ दर में कमी आएगी। साथ ही पीड़ितों को त्वरित इलाज मिलेगा। एंबुलेंस चोरगलिया थाने में तैनात रहेगी। उल्लेखनीय है कि आरक्षित वन सीमा से सटे चोरगलिया क्षेत्र में इससे पहले आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का अभाव था। चोरगलिया-सितारगंज मार्ग सड़क हादसों के प्रति संवेदनशील है। इसके चलते हादसों के बाद पीड़ितों को त्वरित इलाज नहीं मिल पाता था।

एसओ संजय के प्रयास लाए रंग
हल्द्वानी। आखिरकार चोरगलिया को आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए थानाध्यक्ष संजय जोशी के प्रयास रंग लाए। सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ और सड़क हादसों में हताहत और घायल होने वाले पीड़ितों की समस्या को हल करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग को समस्या बताते हुए आपातकालीन एंबुलेंस की मांग उठाई। उनकी पुरजोर पैरवी के चलते शासन ने क्षेत्र को 108 दे दी।

संबंधित समाचार