मुरादाबाद : नशे में धुत दो भाइयों ने पड़ोसन से किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर खड़ी महिला को नशे में धुत दो भाइयों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले आ गए। जिस पर दोनों भाई कान की बाली व नकदी छीनकर धमकाते हुए फरार हो गए। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर के बाहर खड़ी महिला को नशे में धुत दो भाइयों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले आ गए। जिस पर दोनों भाई कान की बाली व नकदी छीनकर धमकाते हुए फरार हो गए। कटघर थाना पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के करूला रहमतनगर गली नंबर पांच में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। महिला का कहना था कि उसका पति पीतल कारीगर है और अक्सर रात के वक्त ड्यूटी में रहता है। रविवार को वह दूध मंगवाने के लिए अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले दो भाई नन्हें व इमरान शराब के नशे में आए।

महिला का आरोप है कि उसे अकेला पाकर दोनों भाइयों ने दबोच लिया और जबरन घर के अंदर घसीट ले गए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले वाले आए तो दोनों भाई कान की बाली व नकदी छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार वह कटघर थाने भी शिकायत करने पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार