मुरादाबाद : चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग, सड़क पर फेंक रहे कचरा
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर से डलावघर और डस्टबिन की परंपरा को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ डलावघरों को खत्म भी किया गया है। पर, निगम की यह कोशिश फिलहाल नाकाफी साबित हो रही है। जिन डलावघरों पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, लोग वहां अभी भी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर से डलावघर और डस्टबिन की परंपरा को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ डलावघरों को खत्म भी किया गया है। पर, निगम की यह कोशिश फिलहाल नाकाफी साबित हो रही है। जिन डलावघरों पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, लोग वहां अभी भी कचरा फेंक रहे हैं। रामगंगा विहार डलावघर सहित कई स्थानों पर इस तरह की हालत देखी गई है।
वर्ष 2021 का स्वच्छता सर्वेक्षण नजदीक है। मार्च में केद्रीय सर्वेक्षण टीम आने वाली है। टीम के सर्वे में शहर की सफाई व्यवस्था की पोल न खुल जाए, इसलिए अधिकारी कसरत में लगे हैं। डोर टू डोर अभियान के तहत हर घर से कचरा लेकर सीाधे उसे ट्रंचिंग ग्राउंड लाने की योजना है। इसके लिए शहर में 70 वार्डों के लिए चार निजी कंपनियां इस पर काम कर रही हैं। लेकिन, फिलहाल उनके काम का असर नहीं दिख रहा है।
डलावघरों पर चेतावनी बोर्ड लगाए थे, जिसमें डलावघर खत्म करने की सूचना और कचरा डालने पर जुर्माना व कार्रवाई की चेतावनी लिखी है, इसके बावजूद लोग यहां कचरा डालने से नहीं चूक रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे कचरा फेंकने पर कार्रवाई होगी।
