हल्द्वानी: साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस का अवयेरनेस कैंपेन, छपवाए 75 हजार पंफलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में साइबर अपराध की बाढ़ के बीच पुलिस ने जागरूकता की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत जिले भर में वितरण के लिए 75 हजार पंफलेट छपवाए हैं। इन्हें स्कूल-कॉलेजों के साथ ही आमजन के बीच वितरित किया जा रहा है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि साइबर अपराध …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में साइबर अपराध की बाढ़ के बीच पुलिस ने जागरूकता की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत जिले भर में वितरण के लिए 75 हजार पंफलेट छपवाए हैं। इन्हें स्कूल-कॉलेजों के साथ ही आमजन के बीच वितरित किया जा रहा है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन जागरूकता और अपराध घटित होने पर पुलिस को तुरंत सूचना मिलना जरुरी है।

ऐसा न होने पर साइबर अपराधी कानून के शिकंजे से दूर हो जाते हैं। रिकवरी की संभावना भी घट जाती है। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई के तहत जागरूकता की कार्ययोजना बनाई है। इस कड़ी में प्रकाशित पंफलेट थाना-चौकीवार आम जन के बीच बंटवाए जा रहे हैं।

पुलिस वाहनों से अनाउंस से फैला रही नशा जागरूकता
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में बढ़ते नशे के प्रकोप के बीच पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस वाहनों से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत अनाउंसमेंट के जरिये जागरुक कर रही है। अनाउंसमेंट में लोगों को शिकायतों के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि नशा करोबार और अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है। इन नंबरों पर बतौर साक्ष्य मौके से फुटेज भी भेज सकते हैं। पुलिस इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

संबंधित समाचार