गुजरात: रसायन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, दो की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरूच। गुजरात में भरूच ज़िले के झगड़िया क्षेत्र में स्थित रासायनिक पदार्थ उत्पादक एक फैक्ट्री में मंगलवार को ज़बरदस्त धमाके के बाद लगी आग में दो लोगों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक कामगार घायल हो गये। यूपीएल-5 केमिकल फैक्ट्री में तड़के लगभग दो बजे हुआ धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ आसपास …

भरूच। गुजरात में भरूच ज़िले के झगड़िया क्षेत्र में स्थित रासायनिक पदार्थ उत्पादक एक फैक्ट्री में मंगलवार को ज़बरदस्त धमाके के बाद लगी आग में दो लोगों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक कामगार घायल हो गये। यूपीएल-5 केमिकल फैक्ट्री में तड़के लगभग दो बजे हुआ धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ आसपास के क़रीब 10 किमी इलाक़े में भी सुनी गयी। इसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा 20 से अधिक कामगार घायल हो गए। मृतकों की पहचान भरूच निवासी वनराज सिंह, डोडिया और मेहल महेता के रूप में हुयी है।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि झगडिया जीआईडीसी में यूपीएल-5 के प्लांट में आज तड़के किसी कारण से अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अंकलेश्वर और वडोदरा के अस्पतालों में भेजा गया है। घटना की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार