काशीपुर: एटीएम से 16 लाख का गबन, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम से 16 लाख रुपयों की रकम गबन किए जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को तहरीर देकर सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी हल्द्वानी के ब्रांच मैनेजर उत्सव गार्डन के …

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम से 16 लाख रुपयों की रकम गबन किए जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को तहरीर देकर सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी हल्द्वानी के ब्रांच मैनेजर उत्सव गार्डन के पास रजनीगंधा काम्पलेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी निवासी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय करण सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों में एटीएम में इंडेंट के अनुसार बैंक से धनराशि निकालकर एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करती है।

हल्द्वानी ब्रांच के तहत ही काशीपुर ऊधम सिंह नगर जनपद भी आता है। काशीपुर में एटीएम इंडेंट के अनुसार बैंकों से कैश विड्रोल कर एटीएम में कैश लोडिंग के लिए कस्टोडियन एजेंट के रूप में मोहल्ला थाना साबिक वार्ड नंबर 10 निवासी देवेश यादव और 148 बढ़पुरा मझरा महेशपुर खेम पोस्ट ऑफिस मानपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी वैभव भारद्वाज कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 15 फरवरी को कंपनी की रिकॉन टीम द्वारा जांच में 16 लाख रुपयों का मामला प्रकाश में आया है।

रिकॉन्सिलिएशन टीम ने जांच रिपोर्ट में बताया कि मुरादाबाद रोड काशीपुर स्थित एटीएम से बीते 27 जनवरी को मशीन में जितना भी केस था वह सारा निकासी हो गया। इसके बाद इसी दिन 20 लाख और 29 जनवरी को 7 लाख की कैश लोडिंग की गई थी। जांच टीम और बैंक स्टेटमेंट के अनुसार बीते 3 फरवरी को दस्तावेजों में 16 लाख की निकासी दर्शाकर रिपोर्ट बंद कर दी। जिससे यह मामला कुछ समय बाद प्रकाश में आया। कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों में से एक कस्टोडियन देवेश यादव नौकरी से इस्तीफा देकर बीती 12 फरवरी को कहीं चला गया। जबकि दूसरा आरोपी वैभव भारद्वाज अभी भी एटीएम रूट में है। देवेश के पिता ने बताया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार