काशीपुर: तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक फार्म हाउस के पास तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैली है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। जसपुर के ग्राम दादूवाला में उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी का कोतवाल कृषि फार्म है। पिछले 6 महीने से इस …

काशीपुर, अमृत विचार। एक फार्म हाउस के पास तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैली है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।

जसपुर के ग्राम दादूवाला में उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी का कोतवाल कृषि फार्म है। पिछले 6 महीने से इस क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। विजेंद्र चौधरी के फार्म हाउस पर उनके कर्मचारी रहते हैं। तेंदुआ अब तक उनके छह पालतू कुत्ते और दो मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा हरकेश के दो पालतू कुत्तों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है।

विजेंद्र ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना उन्होंने वन अधिकारी किशन सिंह साही को दे दी है। सोमवार रात 9 बजे उनके फार्म हाउस के बरामदे में तीन शावक और तीन बड़े तेंदुए देखे गए। फार्म हाउस पर रहने वाले कर्मचारी उन्हें देख कर घर के अंदर घुस गए। उन्होंने गांव वालों को इसकी सूचना दी। जिसमें रात में गांव वाले पहुंच गए। चौधरी ने बताया कि उनके फार्म हाउस के पास गन्ने का खेत है। जिसके अंदर यह तेंदुए छिप जाते हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया की 10 से 12 कुत्तों के कंकाल भी देखे गए हैं।

संबंधित समाचार