काशीपुर: बैंक में लाखों रुपयों की हेर-फेर, मामला पुलिस में पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बैंक अधिकारियों पर किसी अन्य के खाते में पांच लाख रुपये स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आईटीआई थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी उमेश चंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि …

काशीपुर, अमृत विचार। जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बैंक अधिकारियों पर किसी अन्य के खाते में पांच लाख रुपये स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी उमेश चंद्र शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका रामनगर रोड स्थित एक बैंक में खाता है। पिछले साल 17 अक्टूबर को उसके खाते से दो ट्राजेक्शनों दो लाख एवं तीन लाख रुपये किसी आशुतोष गुप्ता नामक व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित किए गए। उमेश शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर को जब वह धनराशि निकालने बैंक गया तो उसे इस बारे में पता चला।

तहरीर में कहा कि जब उसने बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मचारियों से जानकारी हासिल की तो बताया गया कि बैंक के कर्मचारियों से दोनों ट्राजेक्शन हो गए हैं। बैंक प्रबंधन द्वारा विश्वास दिलाया गया कि उक्त धनराशि तीन दिन के अंदर वापस खाते में आ जाएगी। इसके बाद दो लाख रुपये उसके खाते में वापस आ गए। लेकिन तीन लाख रुपये वापस नहीं आए। बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मचारियों से बार-बार इस संबंध में कहा गया तो वह टाल मटोल कर रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार