हल्द्वानी: गोकशी की कोशिश में दो गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में गोकशी की कोशिश में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ युनूस खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दारोगा रमेश पंत और पुलिस टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के पास छापा मारा। इस दौरान दो लोगों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में गोकशी की कोशिश में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसओ युनूस खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दारोगा रमेश पंत और पुलिस टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के पास छापा मारा। इस दौरान दो लोगों को गो-वंशीय पशु के वध के प्रयास में पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी शाहवेज और उस्मान के रूप में हुई। इसके कब्जे कुल्हाड़ी, छुरी आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके से गो वंशीय पशु का रेस्क्यू करने के बाद एक एनजीओ के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी गोवंशीय पशुओं के वध में शामिल रहे। आरोपी गोवंशीय पशु काटने के बाद फुटकर में बेच देत थे। हालांकि पुलिस यह खुलासा नहीं कर पाई कि वह पशु कहां से लाए।
