बरेली: टैक्स न देने पर पुराने रोडवेज के सामने कांप्लेक्स सील
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान तीन बैंकों के टैक्स का बकाया न जमा करने पर चेतावनी दी गई। साथ ही पुराने रोडवेज बस अड्डे के सामने एक शोरूम को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बकाएदारों के बीच हड़कंप बना …
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान तीन बैंकों के टैक्स का बकाया न जमा करने पर चेतावनी दी गई। साथ ही पुराने रोडवेज बस अड्डे के सामने एक शोरूम को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बकाएदारों के बीच हड़कंप बना रहा है। नग र निगम के कर अनुभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर निगम के व्यावसायिक टैक्स का कई करोड़ का बकाया वसूल नहीं हो पा रहा है। इससे नगर निगम के राजस्व वसूली में भी बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। मंगलवार को कर अधीक्षक ललितेश सक्सेना के नेतृत्व में कर अनुभाग की टीम प्रवर्तन दल के साथ कार्रवाई अभियान के लिए निकली।
इस दौरान टीम ने पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास 15 लाख रुपये बकाया होने पर एक शोरूम को सील कर दिया। इसके अलावा बैंक आफ बड़ौदा पटेल चौक शाखा पर 18 लाख के साथ स्टेट बैंक व पीएनबी पर भी करीब 15 लाख रुपये का बकाया था। कर अधीक्षक ने तीनों ही बैंकों को चेतावनी देकर जल्द टैक्स जमा कराने की चेतावनी दी।
हालांकि बैंक प्रबंधकों ने एक-दो दिन में टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम प्रभारी जयपाल पटेल ने बकाएदारों को जल्द अदायगी न करने पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने किला छावनी, सैदपुर हाकिंस मिनी बाईपास पर, सिविल लाइंस, सुभाषनगर सहित कई जगहों पर स्थित सात पेट्रोल पंप संचालकों को भी टैक्स अदा न करने पर चेतावनी दी। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
