अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के विधायक विकास कार्यों के लिए देंगे 10 लाख रुपये
अल्मोड़ा, अमृत विचार। विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। विकास खंड के नैनी, न्योली, …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
विकास खंड के नैनी, न्योली, तरूला, जिंगल समेत अनेक गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें।
स्थानीय लोगों ने पेयजल व्यवस्था सुचारू करने, हरड़ा में एएनएम सेंटर खोले जाने, नैनी से तरूला तक के मार्ग का डामरीकरण किए जाने, भैंसियाछाना में डिग्री कालेज खोले जाने की मांग उठाई। जिस पर चौहान ने ग्रामीणों को हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर राजेंद्र राणा, मंगल रावत, रवि नेगी, केवलानंद भट्ट, मोहन बोरा, नवीन रावत, गंगा दत्त, दरबान सिंह, भूपाल सिंह, अर्जुन लाल, योगेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, दीवान सिंह, गिरीश शर्मा, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह, संजय नेगी, दीपक बिष्ट, रामदत्त आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
