हल्द्वानी: ऑनलाइन पिज्जा खाने के चक्कर में गंवाए 60 हजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ऑनलाइन पिज्जा मंगाने के फेर में साइबर अपराधी के झांसे में आ गई। झांसे में आए महिला के खाते से 60 हजार की रकम साफ कर दी गई। अब पीड़िता ने पुलिस से साइबर अपराधी को पकड़ने और रिकवरी की मांग की है। हल्द्वानी के डहरिया निवासी एक महिला ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ऑनलाइन पिज्जा मंगाने के फेर में साइबर अपराधी के झांसे में आ गई। झांसे में आए महिला के खाते से 60 हजार की रकम साफ कर दी गई। अब पीड़िता ने पुलिस से साइबर अपराधी को पकड़ने और रिकवरी की मांग की है।
हल्द्वानी के डहरिया निवासी एक महिला ने एक प्रतिष्ठित पिज्जा कंपनी से ऑनलाइन पिज्जा आर्डर किया। ऑनलाइन डिमांड से पहले उनसे पांच रुपये बुकिंग शुल्क जमा कराने को कहा गया। महिला के ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन के साथ ही खाते से तीन किस्तों में लगभग 60 हजार रुपये साफ हो गए। रकम की निकासी से पहले महिला के पास ओटीपी का मैसेज नहीं आया। कोतवाली पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
