हल्द्वानी: अब पुलिस दूरंसचार में पदोन्नति का रास्ता साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कैबिनेट की हरी झंडी के साथ ही पुलिस दूरसंचार में रिक्त पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से सालों से पदोन्नति की राह देख रहे पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पदोन्नति के लिए अनुभव सीमा सिविल पुलिस की भांति न्यूनतम 10 वर्ष रखी गई है। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कैबिनेट की हरी झंडी के साथ ही पुलिस दूरसंचार में रिक्त पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से सालों से पदोन्नति की राह देख रहे पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पदोन्नति के लिए अनुभव सीमा सिविल पुलिस की भांति न्यूनतम 10 वर्ष रखी गई है।

गुरुवार को राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार अधीनस्थ सेवा नियमावली 2021 को मंजूरी दे दी। इसके तहत अब 10 साल की सेवा के बाद कार्मिंकों को पदोन्नति मिलेगी। वर्तमान में सभी विभागों के रिक्त पदों को पदोन्नतियों से भरने का काम चल रहा है। लेकिन पुलिस दूरसंचार विभाग में अराजपत्रित अधिकारियों की पदोन्नति नियमावली न होने के कारण प्रक्रिया ठप थी।

राज्य कैबिनेट ने नियमावली को मंजूरी दे दी। इससे पहले दूरसंचार में पदोन्नति के सीमित अवसर और पद विसंगति को देखते हुए ढांचे में बदलाव कर अलग-अलग स्तरों पर पद बनाए गए थे। इससे विभाग में उपनिरीक्षकों के ही 50 से अधिक पद सृजित हुए। नियमावली को मंजूदी के बाद उपनिरीक्षकों के निरीक्षक बनने का रास्ता भी साफ हुआ है।

संबंधित समाचार