हल्द्वानी: कमरे में घुस कर महिला से अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राजपुरा क्षेत्र में महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी महिला के घर में घुस गया, और उसके नींद में होना का फायदा उठाकर कमरे का बल्ब उतार उससे रेप का प्रयास किया। महिला की चीखपुकार सुनकर अन्य पड़ोसी जुटते, इससे पहले ही वह भाग निकला। घटना राजपुरा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राजपुरा क्षेत्र में महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी महिला के घर में घुस गया, और उसके नींद में होना का फायदा उठाकर कमरे का बल्ब उतार उससे रेप का प्रयास किया। महिला की चीखपुकार सुनकर अन्य पड़ोसी जुटते, इससे पहले ही वह भाग निकला।

घटना राजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है यहां निवासी पीड़िता 23 फरवरी की रात करीब नौ बजे घर पर सो रही थी। इस बीच पड़ोसी राजू महिला के कमरे में घुसा। उसने चुपके से कमरे का बल्ब उतार दिया और महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा इधर महिला की चीख पुकार सुन उसकी बेटी और पड़ोसी भी जाग गए लेकिन वह पकड़ में आता इससे पहले फरार हो गया हलांकि लोगों का कहना है कि आरोपी युवक को उन्होंने भागते हुआ देखा है।   कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार