हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवती के शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक अब शादी से मुकर गया है। पीड़िता की शिकायत पर समाधान तलाशने के लिए मामला महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है। नैनीताल के रामगढ़ निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर एक युवती के शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक अब शादी से मुकर गया है। पीड़िता की शिकायत पर समाधान तलाशने के लिए मामला महिला हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है।
नैनीताल के रामगढ़ निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का वादा करते हुए कई स्थानों पर बार-बार शारीरिक शोषण किया। युवती ने शादी के लिए कहा तो वादाखिलाफी पर उतर आया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता की रजामंदी से समस्या के समाधान के लिए मामला हेल्पलाइन को भेज दिया है।
