नैनीताल: कचहरी में 4 सौ, भवाली में 3 सौ वाहनों की पार्किंग हो सकेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल में पार्किंग की समस्या को देखते हुए भवाली समेत नगर में तीन नई पार्किंग बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा 26 करोड़ रुपयों की सूखाताल झील पुनर्जीवन योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में मल्टीस्टोरी हाईटेक बहुमंजिला पार्किंग की तकनीक लाने के लिए …

नैनीताल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल में पार्किंग की समस्या को देखते हुए भवाली समेत नगर में तीन नई पार्किंग बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा 26 करोड़ रुपयों की सूखाताल झील पुनर्जीवन योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में मल्टीस्टोरी हाईटेक बहुमंजिला पार्किंग की तकनीक लाने के लिए सरकार प्रयास करेगा। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से संभावनाएं तलाशने को कहा।

टीआरसी सूखाताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बनने से यहां वाहनों का संख्या करीब साढ़े चार लाख थी जो कि अब करीब 26 लाख तक पहुंच चुकी है। सीएम ने कहा कि अब स्थितियां काफी बदल चुकी हैं, लिहाजा पार्किंग की समस्या बड़ी है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में वर्तमान पार्किंग की 450 की क्षमता को तीन गुना बढ़ाया जाएगा। कहा कि भवाली में 300 वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कचहरी में 400 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी, इसके अलावा फांसी गधेरा में 300 वाहनों की पार्किंग बनेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटक सीजन में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, मगर पार्किंग की बड़ी समस्या है। सीएम ने कहा कि मल्टीस्टोरी हाईटेक पार्किंग इस समस्या का समाधान हो सकता है। नैनीताल में इस तकनीक को कैसे लागू किया जा सकता है, इसके लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

कमिश्नर, डीएम आपके अपने, इनसें खूब काम लें
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी और जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल आपके अपने हैं, उनसे खूब काम लें। कहा कि अधिकारियों को जनता अपने सुझाव दे सकती है ताकि सरकार उन सुझावों पर अमल करते हुए विकास की योजनाएं बना सके।

संबंधित समाचार