बाराबंकी: मां-बेटे की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सील किया अवैध अस्पताल
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। बदोसराय रसूलपुर सेंट्रल बैंक पास अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को डॉक्टर बंगाली द्वारा संचालित अस्पताल में ग्राम बीहड़ निवासी साजन चौहान की पत्नी सुमन और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। जिसके बाद …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। बदोसराय रसूलपुर सेंट्रल बैंक पास अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को डॉक्टर बंगाली द्वारा संचालित अस्पताल में ग्राम बीहड़ निवासी साजन चौहान की पत्नी सुमन और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत करने कोतवाली बदोसराय में की थी।
इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीकेएस चौहान ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए शनिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजकर अस्पताल की जांच कराई और अस्पताल को सील करा दिया है। टीम ने अवैध अस्पताल के संचालकों के मौजूद ना मिलने पर अस्पताल गेट पर एक नोटिस चस्पा कर दी है। जिसमें 3 दिन के अंदर साक्ष्य देने की बात कही गई है।
