थल: श्वेता वर्मा के भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने पर थल में जश्न का माहौल
थल, अमृत विचार। थल की श्वेता वर्मा का भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चुने जाने पर उनके गृह क्षेत्र थल में जश्न का माहौल है। जैसे ही लोगों को दक्षिण अफ्रीका के साथ 7 मार्च से होने वाली एक दिवसीय किर्केट सीरीज में चुने जाने की ख़बर लगी,उनके निवास पर …
थल, अमृत विचार। थल की श्वेता वर्मा का भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चुने जाने पर उनके गृह क्षेत्र थल में जश्न का माहौल है। जैसे ही लोगों को दक्षिण अफ्रीका के साथ 7 मार्च से होने वाली एक दिवसीय किर्केट सीरीज में चुने जाने की ख़बर लगी,उनके निवास पर उनकी माता कमला वर्मा को बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
आज उनके परिवार के लोगों व स्थानी लोगों आपस में मिष्ठान वितरण कर,जश्न का इजहार किया। परिवार में उनके ताऊ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल वर्मा, मौसी ज्योति वर्मा, ताई सुंदरी वर्मा, भाभी, वंदना वर्मा, दीपा वर्मा, भाई नवीन लाल वर्मा, संतोष वर्मा, प्रेमलाल वर्मा ने कहा देश के लिए खेलना गौरव की बात हैं। श्वेता ने मेहनत से यह मुकाम हासिल कर थल क्षेत्र, जनपद व राज्य का नाम रोशन किया है।
थल क्षेत्र के जेष्ठ प्रमुख सुरेन्द्र सिंह पांगती, गंगा सिंह मेहता, राम सिंह जंगपांगी, दान सिंह बिष्ट, प्रवीण जंगपांगी, दानू पाठक, चिंतामणि जोशी, बबलू सामंत, नानू वर्मा, शुभम वर्मा, संजय वर्मा, कृष्ण गोपाल पंत, नानू बर्मा, नीरज जोशी, विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम, दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, ब्लॉक प्रमुख बिनीता बाफिला, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी, सलीम अहमद, पप्पू बिष्ट भी श्वेता की इस उपलब्धि के लिए खुशी जताई हैं। राज्य आंदोलन गोविंद लाल बर्मा का कहना है कि राज्य सरकार को क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कार्य करने चाहिए ।
