रुद्रपुर: किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कसी कमर
रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर में आज प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक बेहड़ के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस जनों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी बांटी गयी। इस दौरान बेहड़ ने कहा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर में आज प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। कार्यक्रम को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक बेहड़ के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस जनों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी बांटी गयी।
इस दौरान बेहड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। पिछले 3 माह से किसान आंदोलित हैं लेकिन केंद्र सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इस आंदोलन में लगभग ढाई सौ किसानों ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन मोदी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। बेहड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाकर किसानों को अपमान किया है। जो कानून लागू किए हैं वह किसान विरोधी है और मात्र चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ये कानून बनाए गये हैं। सरकार तत्काल कानून वापिस ले और एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को राहत दे।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। जिस तरह से भाजपा किसान विरोधी फैसले ले रही है उसका मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कल की रैली की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, राजेंद्र बांगा काली, अरुण पांडे, अनिल शर्मा, राजीव कामरा, विजय अरोरा, मोनू निशाद,रमेश कालड़ा, अमल मिस्त्री, नित्यानंद मंडल,नव कुमार साना, आनंद शर्मा ,कांता प्रसाद,अमित मिश्रा, मोहन कुमार, कैलाश राठौर, राजेश कुमार, विकास मलिक, रंजीत तिवारी, विनोद, रवि कठेरिया, परवेज कुरेशी, इमरान अंसारी, मोनू गुप्ता, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
