लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश चौहान को मिला शिक्षा रत्न पुरस्कार
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान को इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटरनिटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में संपन्न हुआ। इसमें दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन के साथ ही लगभग 20 प्रधानाचार्य …
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान को इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटरनिटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया।
यह कार्यक्रम मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में संपन्न हुआ। इसमें दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन के साथ ही लगभग 20 प्रधानाचार्य और लगभग 82 शिक्षाविद सम्मानित किये गये।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर संयुक्ता भाटिया तथा गेस्ट ऑफ ऑनर मेजर हर्ष कुमार सेक्रेटरी एनसीईआरटी रहे। मंच संचालन लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मांडवी त्रिपाठी एवं अध्यापिका फराह सिद्दीकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कत्थक पारंगत सिद्धार्थ राय ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में आईयूईएफ के चेयरमैन जयंत चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
