हल्द्वानी: बस तीन माह में एलईडी लाइट से चमकेगा हल्द्वानी शहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कम बिजली खपत और शहर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत 27 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। सोमवार को नैनीताल के लोकसभा सांसद अजय भट्ट व मेयर डॉ. जोगिंदर रौतैला ने विधिवत पूजा पाठ कर लाइटों का शुभारंभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कम बिजली खपत और शहर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत 27 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। सोमवार को नैनीताल के लोकसभा सांसद अजय भट्ट व मेयर डॉ. जोगिंदर रौतैला ने विधिवत पूजा पाठ कर लाइटों का शुभारंभ संयुक्त रुप से किया। आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर सांसद अजय भट्ट ने बताया कि 26.85 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जाएगा। इस कवायद से बिजली की खपत में भारी कमी तो आएगी ही साथ ही नगर निगम पर भी बिल भुगतान का तनाव कम होगा।

उन्होंने कहा की शहर में पेयजल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शहर में व्यापक पैमाने पर काम शुरु करा दिया गया है। लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य ही नही केंद्र सरकार से भी पूरी मदद ली जाएगी। इससे पूर्व इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए मेयर डॉ.जोगिंदर सिंह रौतेला ने बताया कि यह भारत सरकार का उपक्रम है । इसके तहत कम बिजली की खपत के लिए एलईडी लाइटों के लगाने का काम शुरु करा दिया गया है।

दो चरणों में पूरा होगा काम

शहर में लाइटों लगाने के लिए पहले चरण के अंतर्गत पूर्व में नगर निगम के क्षेत्रों में लाइटें लगवाई जा रही है। इसमें 21 हजार लाइटें लगवाई जा रही हैं। एक निजी कंपनी को लाइटें लगवाने का जिम्मा सौंप दिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में नव सम्मिलित वार्डों में भी तेजी से कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार