हल्द्वानी: मुखानी में फांसी के फंदे से लटका मिला पिथौरागढ़ का 28 वर्षीय युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ के कालिका विहार में एक युवक की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। युवक आवास पर फंदे से लटका मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला। मृतक मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था। सोमवार दोपहर मुखानी पुलिस को फांसी की सूचना मिली। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ के कालिका विहार में एक युवक की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। युवक आवास पर फंदे से लटका मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट नहीं मिला। मृतक मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला था।
सोमवार दोपहर मुखानी पुलिस को फांसी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे दारोगा धरम सिंह और पुलिस टीम ने युवक को लॉबी की रेलिंग में दुपट्टे के सहारे लटका पाया।

उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास लोगों का मजमा लगा था। पुलिस ने फंदे से शव उतार कर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी बीएस धौनी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। काफी तलाश के बाद भी पुलिस को सुइसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की शिनाख्त बलबीर सिंह पुत्र स्व. महेंद्र सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि बलबीर के माता-पिता की बरसों पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह बचपन से ही यहां चाचा के परिवार के साथ रहता था। मृतक अल्मोड़ा में एक कंपनी में काम करता था। काफी समय से मानसिक तनाव में था। मुखानी एसओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना और कारणों की जांच कराई जा रही है।

 

संबंधित समाचार