मुरादाबाद: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए हड़पे, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरपालिका बिलारी में कार्यरत कर्मी के रिश्तेदार को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपए हड़प लिए। कर्मी ने भीमराव अकादमी में तैनात दो भाइयों पर ठगी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अब दोनों भाई रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरपालिका बिलारी में कार्यरत कर्मी के रिश्तेदार को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपए हड़प लिए। कर्मी ने भीमराव अकादमी में तैनात दो भाइयों पर ठगी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अब दोनों भाई रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित कर्मी ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रुस्तमनगर निवासी सरताज आलम का कहना है कि वह नगर पालिका में कार्यरत है। डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात दो भाई उसके रिश्तदार है। एक भाई खुद को फालोवर तो दूसरा चालक बताता है। सरताज आलम के अनुसार दोनों भाइयों ने उससे कहा कि अकाडमी में तैनात उच्चाधिकारियों से उनके अच्छे संबंध है। अगर वह चाहें तो किसी की भी सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। दोनों का एक भाई गारंटर बन गया। सरताज के अनुसार पांच लाख रुपए में बात तय हुई। जिस पर गारंटर की मौजूदगी में उसने दो लाख रुपए दोनों भाइयों को दे दिए। तीन दिन बाद नौकरी लगने का झांसा दिया।
सरताज के अनुसार वक्त बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने दोनों भाइयों को फोन किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में वह गारंटर बने भाई को लेकर पुलिस अकाडमी में दोनों से मिलने आया। बताते हैं कि सही जवाब न देने पर सरताज ने जब पैसे वापस मांगे तो दोनों ने धमकाया। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।
