हल्द्वानी: रामनगर के बाद अब हल्द्वानी में भी मिलेगी स्वरोजगार से जुड़ी तकनीकी शिक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय ने युवाओं, महिलाओं, गृहणियों को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहल की है। इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का एक्सटेंशन सेंटर हल्द्वानी में शुरू हो गया है। रामनगर के बाद जिले में दूसरा सेंटर है। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यालय बद्रीपुरा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय ने युवाओं, महिलाओं, गृहणियों को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहल की है। इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का एक्सटेंशन सेंटर हल्द्वानी में शुरू हो गया है। रामनगर के बाद जिले में दूसरा सेंटर है।

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यालय बद्रीपुरा रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र परिसर में है। इस परिसर में इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र का एक्सटेंशन सेंटर खोला गया है। इस सेंटर की क्षमता अधिकतम 25 अभ्यर्थियों की है। इस सेंटर में अभ्यर्थियों को नौ तकनीकी कोर्सों की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। वहीं एससी एसटी अभ्यर्थियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सेंटर में कोई भी अभ्यर्थी आकर अपनी इच्छानुसार कोर्स कर सकता है।

= इन तकनीकी कोर्स की दी जाएगी ट्रेनिंग =
= सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीन ऑपरेशन, पीएलसी प्रोग्रामिंग, सॉलिड वर्क्स, ऑटो कैड मैकेनिकल, यूनिग्राफिक्स, सीएनएसी प्रोग्रामिंग लेथ, सीएनसी प्रोग्रामिंग मिलिंग, मोबाइल फोन रिपेयर, राचा (एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सी की मरम्मत)

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय का इलेक्ट्रानिक सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र रामनगर कानिया में है। इसका एक्सटेंशन सेंटर हल्द्वानी में खोला गया है। इसमें आठवीं पास से ग्रेजुएट तक के विद्यार्थी रोजगारपरक तकनीकी कोर्स की ट्रेनिंग लेकर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।
-निर्मल अधिकारी, तकनीकी प्रशिक्षक, एक्सटेंशन सेंटर

= एक्सटेंशन सेंटर में लगी हैं ये मशीनें =

.सेंट्रल न्यूमेरिक कंट्रोल – धातु की कटिंग थ्रेडिंग वगैरह में उपयोग होती है।
.ऑटो कैड – एडवांस सॉलिड वर्क्स के लिए इस्तेमाल होती है।
.पीएलसी – औद्योगिक मशीनों के लिए इस्तेमाल होता है।
.सॉफ्टवेयर – कंप्यूटर के अलग-अलग सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जाती है।

संबंधित समाचार