खटीमा: खकरा नाले में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र बनेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नदी-नालों से लगी आबादी में अक्सर दहशत फैलाने वाले मगरमच्छों निजात मिल सकेगी। इसके लिए खकरा नाले में जमौर के पास एक किमी क्षेत्र में मगरमच्छ प्रजजन केंद्र के प्रस्ताव को वन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि जल्द धन मिलते ही …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नदी-नालों से लगी आबादी में अक्सर दहशत फैलाने वाले मगरमच्छों निजात मिल सकेगी। इसके लिए खकरा नाले में जमौर के पास एक किमी क्षेत्र में मगरमच्छ प्रजजन केंद्र के प्रस्ताव को वन विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि जल्द धन मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

बता दें कि सीमांत क्षेत्र के अंतर्गत जंगल से निकलने वाले नदी-नालों में मगरमच्छों का प्रवास आम है। अक्सर बरसात के मौसम में मगरमच्छ आबादी में भी घुस आते हैं। इनमें सुरई वन रेंज के अंतर्गत खकरा नाले में अधिक संख्या में मगरमच्छों का प्रवास रहा है। पिछले कुछ वर्षों से आबादी में घुसने वाले मगरमच्छों से निजात की मांग उठ रही थी। इसके लिए कुछ समय पहले वन विभाग की ओर से ग्राम जमौर के पास करीब एक किमी खकरा नाले के क्षेत्र को चिन्हित कर

मगरमच्छ प्रजनन केंद्र का प्रस्ताव बनाया था। इस मामले में तत्कालीन डीएफओ ने भी निरीक्षण भी किया था। एसडीओ शिवराज चंद ने बताया कि अब प्रस्ताव को स्वीकृत मिल गई है। उक्त केंद्र में मगरमच्छ व्यू प्वाइंट व प्रजनन, प्रवास के लिए व्यवस्था की जाएगी। बहरहाल, वन विभाग की पहल रंग लाने पर जल्द मगरमच्छ प्रजनन केंद्र मिलेगा। इसमें ईको टूरिज्म के तहत मगरमच्छों को निहारा भी जा सकेगा।

संबंधित समाचार