हल्द्वानी: दानीबंगर मोड़ पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क पर लगाई जाएंगी रम्बल स्ट्रिप
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील चोरगलिया-सितारगंज रोड के ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन, पुलिस, परिवहन और लोनिवि अधिकारियों ने इस स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तात्कालिक व दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई। हल्द्वानी सदर एसडीएम विवेक राय, सीओ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील चोरगलिया-सितारगंज रोड के ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन, पुलिस, परिवहन और लोनिवि अधिकारियों ने इस स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तात्कालिक व दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई।
हल्द्वानी सदर एसडीएम विवेक राय, सीओ सिटी प्रमोद शाह के साथ ही परिवहन और लोनिवि विभाग के अधिकारियों ने संवेदनशील सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि मोड़ पर गति नियंत्रण के उपाय नहीं हैं, जबकि मोड़ की चौड़ाई भी कम है। इससे चलते अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
एसडीएम ने बताया कि तात्कालिक तौर पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए मोड़ से पहले सड़क पर रम्बल स्ट्रिप लगाई जाएंगी। इससे मोड से 100 मीटर पहले ही वाहन की गति कम हो जाएगी। गति नियंत्रण के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। वहीं, दीर्घकालिक योजना के तहत मोड़ पर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क सुरक्षा की कार्ययोजना के संबंध में नैनीताल डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
