लखीमपुर खीरी: भाजपा नेता से रिश्वत लेना पड़ा भारी, दरोगा समेत सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार-लखीमपुर खीरी। चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर भाजपा नेता से रिश्वत लेना एक थाने के दरोगा व सिपाही को मंहगा पड गया। पीडित कि शिकायत पर एसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करा लिया। इससे पूरे पुलिस महकमे मे हडकम्प मचा हुआ है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र …

अमृतविचार-लखीमपुर खीरी। चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर भाजपा नेता से रिश्वत लेना एक थाने के दरोगा व सिपाही को मंहगा पड गया। पीडित कि शिकायत पर एसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करा लिया। इससे पूरे पुलिस महकमे मे हडकम्प मचा हुआ है।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री धीरज गुप्ता ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। जिसके सत्यापन के एवेज मे फूलबेहड थाने मे तैनात उप निरीक्षक अवनेश कुमार और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा द्वारा उससे पांच सौ रूपये घूस के तौर पर ले लिए गए।

इसकी शिकायत जब पीडित ने एसपी विजय ढुल से की तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराई तो मामला सही निकला जिस पर एसपी ने उप निरीक्षक अवनेश कुमार व हेड कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करा लिया।

एसपी विजय ढुल ने बताया कि थाने मे तैनात उप निरीक्षक अवनेश कुमार व सिपाही अशोक कुमार द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर आवेदन कर्ता से पांच सौ रूपये की घूस लेने की शिकायत मिली थी। जांच मे वह सही पाई गई। जिस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार