हल्द्वानी: नैनीताल डीएलएम कार्यालय में जाम छलकाने वाले पांच कर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विकास निगम कार्यालय में जाम लड़ाने वाले पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की जांच की जा रही है।वन विकास निगम अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में नैनीताल डीएलएम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विकास निगम कार्यालय में जाम लड़ाने वाले पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की जांच की जा रही है।वन विकास निगम अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में नैनीताल डीएलएम कार्यालय में पांच कर्मी शराब पी रहे थे। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सभी के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो जारी होने के बाद वन निगम की खूब फजीहत हुई थी।

मामला महाप्रबंधक तक पहुंचने पर वीडियो की जांच की गई थी। जांच के बाद कार्यालय में पार्टी करने वाले पांचों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों में चालक, माली, फील्ड कर्मी व लिपिक शामिल हैं। इसके अलावा वन निगम ने इस पार्टी के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले भी जांच बैठा दी है। इधर वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने भी कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति दी है।

हल्द्वानी डीएलएम प्रकाश आर्य पर है चार्ज 

डीएलएम प्रकाश आर्य के पास नैनीताल के डीएलएम कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार है। वन निगम अधिकारियों के अनुसार हाल ही में आर्य को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। दो जगहों का चार्ज होने से वह हफ्ते एक-दो दिन ही नैनीताल जा पाते थे। इस वजह से कर्मचारियों पर नियंत्रण की कमी थी।

नैनीताल डीएलएम कार्यालय में शराब पीने वाले पांचों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की जांच की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में किसी भी किस्म की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विवेक पांडे, महाप्रबंधक वन विकास निगम हल्द्वानी

संबंधित समाचार