काशीपुर: स्वास्थ्य विभाग के 43 प्रतिशत रिक्त पद भी नहीं भर पा रही है सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के जितने भी दावे किए जाए लेकिन कोरोना काल से पहले से ही स्वीकृत सरकारी चिकित्सा अधिकारियों के पदों में से 43 प्रतिशत पद रिक्त हैं। 80 डेन्टिस्ट स्वीकृत पदों से अधिक कार्यरत हैं। वहीं 33 नियमित चिकित्सा अधिकारी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल …

काशीपुर,अमृत विचार। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के जितने भी दावे किए जाए लेकिन कोरोना काल से पहले से ही स्वीकृत सरकारी चिकित्सा अधिकारियों के पदों में से 43 प्रतिशत पद रिक्त हैं। 80 डेन्टिस्ट स्वीकृत पदों से अधिक कार्यरत हैं। वहीं 33 नियमित चिकित्सा अधिकारी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय के लोक सूचना अधिकारी से महानिदेशालय के तहत सरकारी अस्पतालों आदि में चिकित्सा अधिकारियों के स्वीकृत, कार्यरत व रिक्त पदों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/संयुक्त निदेशक (प्रशासन) राजीव सिंह पाल ने पदों का 1 फरवरी 2021 का विवरण उपलब्ध कराया है।उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 2735 स्वीकृत पद हैं, जिसमें 1560 पदों पर ही चिकित्सा अधिकारी कार्यरत है जबकि 43 प्रतिशत 1175 पद रिक्त हैं।

80 चिकित्सा अधिकारी (दन्त चिकित्सक) स्वीकृत पदों से अधिक हैं, वही 33 नियमित चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित हैं। काम चलाऊ व्यवस्था के तहत 374 संविदा चिकित्सा और 118 अन्य स्त्रोतों से कार्यरत चिकित्सक कार्यरत हैं। इन सबको मिलाकर भी 23 प्रतिशत 636 पद बिल्कुल रिक्त हैं। महानिदेशक का 1 पद है औैर वह कार्यरत हैं, जबकि निदेशक के 6 पदों में से 5 कार्यरत हैं। 1 पद रिक्त है। अपर निदेशक के 35 स्वीकृत पदों में से 24 कार्यरत हैं जबकि 31 प्रतिशत 11 पद व संयुक्त निदेशक के 162 पदों में से 153 कार्यरत हैं जबकि 6 प्रतिशत 9 पद रिक्त हैं।

वरिष्ठ श्रेणी चिकित्सा अधिकारियों के राज्य में 426 पद स्वीकृत है जबकि 303 कार्यरत है और 123 पद रिक्त हैं।

संबंधित समाचार