गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी खुद गौहर ने सोशल मीडिया पर दी। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की फोटो शेयर कर एक भावुक नोट लिखा …

मुंबई। गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी खुद गौहर ने सोशल मीडिया पर दी। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की फोटो शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है।

उन्होंने लिखा ‘मेरे हीरो, कोई पुरुष आपके जैसा नहीं हो सकता, मेरे पिता अब नहीं रहे, वो फरिश्ता हो गए हैं। अल्हमदोलिल्लाह। उनका निधन उनकी खूबसूरत जिंदगी के लिए एक वसीयतनामा था, जिसमें वह सबसे अच्छी रुह थे। मेरे पापा हमेशा रहेंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। और अभी तक व कभी भी आपके शानदार व्यक्तित्व का एक प्रतिशत भी नहीं हो सकती हूं’।

जफर अहमद के निधन की खबर सबसे पहले गौहर की दोस्त प्रीति ने दी। प्रीति ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा मेरे गौहर के पापा…. वो सम्मान से जिए और हमेशा उसी सम्मान से याद किए जाएंगे। भगवान परिवार को इस दुख को सह लेने की शक्ति दे।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले गौहर ने पिता के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से कहा था कि वो उनके पिता के लिए दुआ करें। कल जब पिता की हालत ज्यादा गंभीर हुई तब गौहर ने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि भगवान उनके पिता पर रहम करें।

संबंधित समाचार