लखीमपुर खीरी: घर के बाहर खेल रहे मासूम का गुप्तांग काट ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के मासूम का बाइक सवार बदमाशों ने गुप्तांग काट लिया और फरार हो गए। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बच्चे को परिजनों …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के मासूम का बाइक सवार बदमाशों ने गुप्तांग काट लिया और फरार हो गए। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बच्चे को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस खबर के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव मे आठ वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तभी दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आए और उसका गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद बच्चा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बच्चे के जमीन पर गिरते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 

संबंधित समाचार