रुद्रपुर: कल्याणी नदी में केमिकल छोड़ने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई
रुद्रपुर, अमृत विचार। कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम में मेयर रामपाल सिंह ने नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, वैज्ञानिकों और रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ कल्याणी के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। बीते कुछ दिनों से कल्याणी का उद्गम जानने के प्रयास किए जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम में मेयर रामपाल सिंह ने नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, वैज्ञानिकों और रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ कल्याणी के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। बीते कुछ दिनों से कल्याणी का उद्गम जानने के प्रयास किए जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि कई कंपनियों का केमिकल युक्त गंदा पानी कल्याणी नदी में सीधे छोड़ा जा रहा है, जिन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को सैनिक फार्म पत्थर चट्टा में कल्याणी नदी का उद्गम स्थल मिलने पर मेयर रामपाल सिंह ने वैज्ञानिकों के साथ निरीक्षण करते हुए कल्याणी को पुनर्जीवित करने को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं निरीक्षण के लिए आए पंतनगर विश्वविद्यालय के पर्यावरण वैज्ञानिक डाॅ. आरके श्रीवास्तव ने नदी को साफ करने के लिए बायो एनर्जी डिस्चार्ज करने वाले पौधों को नदी के आस-पास लगाने की सलाह दी, जिनमें पापुलर, यूकेलिप्टिस, कदंब, मिलिया आदि प्रमुख हैं। साथ कल्याणी में बह रहे गंदे पानी को वैज्ञानिक विधि से शोधित किये जाने के लिए भी वैज्ञानिकों ने सुझाव दिए हैं।
मेयर ने बताया कि कल्याणी के उद्गम को लेकर पर्यावरण विभाग के शोध छात्र भी अध्ययन कर रहे हैं। कहा कि अध्ययन रिपोर्ट तैयार होने के बाद पर्यावरण वैज्ञानिक को सौंपी जाएगी। इसके बाद कल्याणी को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। बताया कि सिडकुल में आकर एक और नदी कल्याणी में मिलती है। जिसका संगम टाइटन कंपनी के पीछे से होता है। कई कंपनियों का केमिकल युक्त गंदा पानी कल्याणी नदी में छोड़ा जा रहा है, इन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. प्राची, डॉ. आरके श्रीवास्तव, सुल्तान, वंदना आर्य, सुनील सोनी, समाजसेवी हेमपंत, रोहित सिंह, हरीश चौधरी मौजूद रहे।
