रुद्रपुर: महज 74 होमगार्ड्स की भर्ती के लिए पांच हजार से अधिक ने किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमिसंह नगर जिले में होमगार्ड्स के 74 पदों पर भर्ती के सापेक्ष पांच हजार से भी अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदकों के दस्तावेज जांचने का कार्य चल रहा है। हालांकि भर्ती की तिथि फिलहाल तय नहीं है, मगर विभाग ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए आठ अधिकारियों-कर्मचारियों की …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमिसंह नगर जिले में होमगार्ड्स के 74 पदों पर भर्ती के सापेक्ष पांच हजार से भी अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदकों के दस्तावेज जांचने का कार्य चल रहा है। हालांकि भर्ती की तिथि फिलहाल तय नहीं है, मगर विभाग ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए आठ अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम बनाई है।

जिला कमांडेंट होमगार्ड प्रतिमा ने बताया कि जिले में 74 होमगार्ड भर्ती करने के लिए फरवरी में रिक्तियां निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही चयनित व्यक्तियों को उनकी शरीरिक व लिखित परीक्षा की बाबत सूचना दे दी जाएगी। उनके अनुसार चयन के लिए ये आवश्यक है कि व्यक्ति ऊधमसिंह नगर का निवासी हो। शिक्षा की पात्रता इसमे आठवीं कक्षा रखी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पूरा प्रयत्न किया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए और होमगार्ड्स की शीघ्र भर्ती सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार