बाराबंकी: योगेंद्र बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला बार एसोसियेशन के चुनाव में देर शाम तक गिनती जारी रही। जिसमें अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता और महामंत्री पद पर नरेश उत्तम सिंह ने बाज़ी मारी है। शुक्रवार को देर शाम तक चली मतगणना में 60 से अधिक राउंड हुऐ। जिसमें अंततः बार अध्यक्ष योगेंद्र सिंह वर्मा ने …
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला बार एसोसियेशन के चुनाव में देर शाम तक गिनती जारी रही। जिसमें अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता और महामंत्री पद पर नरेश उत्तम सिंह ने बाज़ी मारी है। शुक्रवार को देर शाम तक चली मतगणना में 60 से अधिक राउंड हुऐ। जिसमें अंततः बार अध्यक्ष योगेंद्र सिंह वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप सिंह को 83 वोटो के अंतर से हराया। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप गुप्ता ने बाज़ी मारी रनर प्रत्याशी मोहन सिंह रहे।
महामंत्री पद जितने वाले नरेश उत्तम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रितेश मिश्र को 60 वोटो के अंतर से करारी शिकस्त दी। उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर विवेकानंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 141 वोटो के भारी अंतर से हराया। वही उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर उत्तम कुमार श्रीवास्तव ने 45 मतो के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम चन्द्र वर्मा को हराने में सफलता पायी है। कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन प्रभारी), संयुक्त मंत्री (प्रकाशन प्रभारी), संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय प्रभारी), सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ एवं सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के पदो पर भी विजयी उम्मीदवारो और समर्थको में ख़ुशी का माहौल था।
