हल्द्वानी: बेतालघाट मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा विधिक जागरूकता एवं बहुद्देश्यीय शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मो. इमरान सिविल जज (सीडि) ने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता और बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/हाईकोर्ट जज मनोज तिवरी शिविर में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मो. इमरान सिविल जज (सीडि) ने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता और बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/हाईकोर्ट जज मनोज तिवरी शिविर में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में सामान्य कानूनी जानकारियों के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

साथ ही सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। सचिव ने बताया कि शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से स्टॉल् लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं, परित्यक्त महिला की पुत्री की शादी, विधवा पुर्नविवाह, दिव्यांगो से विवाह करने पर प्रोत्साहन, समस्त प्रकार की पेंशन, अत्याचार उत्पीड़न में आर्थिक सहायता, विकलांगों को कृत्रिम अंग,श्रवण यंत्र, अनुसुचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति व विकलांग छात्रवृति, इत्यादि का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

संबंधित समाचार