हल्द्वानी: जेल में बंद कैदी की मौत, मचा हड़कंप
हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी काशीपुर निवासी परवेश (35) पुत्र रघुदयाल को शुक्रवार को हल्द्वानी जेल में दाखिल कराया गया था। जेल अधीक्षक पीएन मीणा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी काशीपुर निवासी परवेश (35) पुत्र रघुदयाल को शुक्रवार को हल्द्वानी जेल में दाखिल कराया गया था। जेल अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि कैदी ड्रग्स एडिक्ट था। शनिवार को विड्राल सिम्पटम्स मिलने के बाद उसे जेल में फर्स्ट एड दिया गया। लेकिन हालत और बिगड़ी तो बेस अस्पातल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
