Swiss Open: पीवी सिंधु खिताबी मुकाबले में, श्रीकांत हारे
बासेल। विश्व चैंपियन और दूसरी सीड भारत की पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चौथी सीड डेनमार्क की मिया ब्लीचफेल्ट को 41 मिनट में शनिवार को 21-13, 21-19 से हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि पुरुष वर्ग में चौथी सीड किदाम्बी श्रीकांत और पुरुष युगल में …
बासेल। विश्व चैंपियन और दूसरी सीड भारत की पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चौथी सीड डेनमार्क की मिया ब्लीचफेल्ट को 41 मिनट में शनिवार को 21-13, 21-19 से हराकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जबकि पुरुष वर्ग में चौथी सीड किदाम्बी श्रीकांत और पुरुष युगल में सात्विकसैराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
सिंधू ने ब्लीचफेल्ट से मुकाबला 41 मिनट में जीता। सिंधू का फाइनल शीर्ष वरीय स्पेन की कैरोलिना मारिन से मुकाबला होगा। सिंधू का मारिन के खिलाफ 5-8 का करियर रिकॉर्ड है। सिंधू को रियो ओलम्पिक के फ़ाइनल में मारिन से हार का सामना करना पड़ा था।
