रानीखेत: अस्पताल में समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर कल से धरना प्रदर्शन करेंगे ब्लॉक प्रमुख
रानीखेत, अमृत विचार। गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में समस्याओं व अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख द्वारा अस्पताल परिसर में सोमवार से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबध में उहोंने प्रशासन तथा विभागीय अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किये हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि राजकीय चिकिसालय कुमायूं …
रानीखेत, अमृत विचार। गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में समस्याओं व अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख द्वारा अस्पताल परिसर में सोमवार से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबध में उहोंने प्रशासन तथा विभागीय अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किये हैं।
ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि राजकीय चिकिसालय कुमायूं तथा गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है । दूर-दराज क्षेत्रों से रोगी यहां इलाज कराने आते हैं। उहोंने कहा कि चिकित्सालय में सुविधाओं की कमी हैं। फिजीशियन तथा ईएनटी का पद लंबे समय से खाली है, जिससे मरीजों को दिक्कतें आ रही है।
चिकित्सकों के पद शीघ्र भरने आईसीयू सुविधा देने, डिजीटल एक्स रे मशीन कलर अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की मांग को लेकर तथा चिकित्सालय में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार से उहोंने अस्पताल परिसर में धरना देने का निर्णय लिया है। उहोंने कहा मि चिकित्सालय रेफर सेंटर बनते जा रहा है। अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीजों व तीमारदारों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है। इसके चलते वह सोमवार से अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
