लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। दो दिन से लापता बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी युवक का शव सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने घटना की जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तिवारी नगर निवासी छोटे लाल का 35 वर्षीय पुत्र …

लालकुआं, अमृत विचार। दो दिन से लापता बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी युवक का शव सेंचुरी पेपर मिल के तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने घटना की जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
तिवारी नगर निवासी छोटे लाल का 35 वर्षीय पुत्र मंगल 4 फरवरी को राजीवनगर घोड़ानाला स्थित एक बारात की बुकिंग में काम पर गया था।

अगले दिन अपने घर लौटने के बाद पुनः काम पर चला गया। 5 फरवरी की आधीरात के बाद के बाद से वह लापता हो गया। अगले दिन पिता व सगे संबंधियों ने मंगल की काफी खोजबीन भी की, लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। आखिर थकहार कर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया ही था कि पेपर मिल के ईटीपी प्लांट के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराने की सूचना मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पिता ने इसकी शिनाख्त मंगल के रूप में की। हल्द्वानी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, मृतक के पिता और अन्य परिजनों को उसकी अकाल मौत पर विश्वास नहीं हो रहा। परिजन आत्महत्या के एंगल से भी इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा तय होगी। हालांकि प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। दूसरी ओर मंगल की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा है। पत्नी सुनीता और तीन बच्चों का रो बिखल कर बुरा हाल है।

आखिर मिल में कैसे पहुंचा मंगल
मंगल न तो पेपर मिल का स्थाई कर्मी था और न ही ठेकेदार के अधीन काम करता था। मिल के भीतर इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर सख्त रोक है। बावजूद इसके मंगल के मिल के तालाब में मृत मिलने से मिल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधन प्रशासन एवं कार्मिक एसके वाजपेयी का कहना है कि बाहरी व्यक्ति मिल के भीतर कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, पुलिस भी मृतक की लोकेशन की जांच-पड़ताल कर रही है। वह दो दिन कहां रहा और मिल के भीतर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इस पर अभी रहस्य बना है। पुलिस का कहना कि गुमशुदगी की तहकीकात कराई जा रही है।

संबंधित समाचार