हल्द्वानी: रास्ते से हटाने आए छह गिरफ्तार, एक अब भी फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्र नेता गौरव वानखेडे पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे से एक युवक के पास वारदात में प्रयुक्त दूसरे के नाम दर्ज लाइसेंसी रिवाल्वर और एक युवक के पास अवैध देशी पिस्टल के साथ गोलियां भी मिली। लाइसेंधधारक को भी गिरफ्तार कर लिया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्र नेता गौरव वानखेडे पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे से एक युवक के पास वारदात में प्रयुक्त दूसरे के नाम दर्ज लाइसेंसी रिवाल्वर और एक युवक के पास अवैध देशी पिस्टल के साथ गोलियां भी मिली। लाइसेंधधारक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल एक युवक अभी भी फरार है।
रविवार शाम प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने पत्रकारों को जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि खुद पर हमले के शक में सोनू घनेला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौरव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत सोनू ने अपने दोस्त दीपू दरम्वाल की लाइसेंसी रिवाल्वर हासिल कर लिया।
सोनू के दूसरे दोस्त राहुल सौराड़ी के पास पहले से ही एक अवैध देशी पिस्टल थी। इसके बाद सोनू और राहुल ने गौरव को घेरकर मारने की योजना बनाई। इन्होंने गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर , नमित तिवारी, रोहित कुमार उर्फ जैगुआर, अरुण सुनार के साथ मिलकर कलावती चौक पहुंचे और गौरव वानखेड़े को ललकारा।
इस बीच बालकनी पर आए गौरव पर सोनू और राहुल ने फायरिंग कर दी। पहली गोली गौरव के हाथ में घुसकर पार हो गई। करीब सात राउंड फायर करने के बाद सभी आरोपी मौके से अलग-अलग भाग गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके साथ ही वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर के लाइसेंसधारक दीपू दरम्वाल को भी गिरफ्तार कर लिया। सोनू को पिछले माह 10 तारीख को ही जिला बदर किया गया था। सोनू पर इससे पहले आठ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि गौरव नेगी पर भी इससे पहले एक मुकदमा दर्ज हो चुका है।
आरोपियों को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है। वांछित अरुण की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई कैलाश नेगी और मंगल सिंह नेगी, दारोगा पीएस नगरकोटी और कविंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक अरोड़ा, सनी तोमर, भानूप्रताप, चंदन नेगी शामिल थे।
