हल्द्वानी: भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर में मिला तेंदुए का शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष मानी जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार रविवार की दोपहर को ग्रामीणों ने सूचना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष मानी जा रही है।
वन अधिकारियों के अनुसार रविवार की दोपहर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नैनीताल वन डिविजन की मनोरा रेंज के अंतर्गत अमृतपुर के पास एक तेंदुए का शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर मनोरा वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। वन अधिकारियों के अनुसार नर तेंदुए की उम्र
तकरीबन 12 साल है और आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। वहीं तेंदुए का बिसरा सुरक्षित रखा गया है इसे जांच के लिए केंद्रीय लैब देहरादून या आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।
कोट
अमृतपुर में एक तेंदुए का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष है। सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
