हल्द्वानी में हेलमेट चोर गैंग सक्रिय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस बहुउद्देशीय भवन के ठीक सामने जीबी पंत पुस्तकालय के सामने से एक बाइक पर रखे हेलमेट पर हाथ साफ कर दिया गया। नैनीताल रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर पुलिस के पहरे के बीच यह घटना हुई। पीड़ित अपनी बाइक में हेलमेट रखकर पुस्तकालय की ओर गए थे। पीड़ित ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस बहुउद्देशीय भवन के ठीक सामने जीबी पंत पुस्तकालय के सामने से एक बाइक पर रखे हेलमेट पर हाथ साफ कर दिया गया। नैनीताल रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर पुलिस के पहरे के बीच यह घटना हुई। पीड़ित अपनी बाइक में हेलमेट रखकर पुस्तकालय की ओर गए थे।

पीड़ित ने एसएसआई द्वितीय मंगल सिंह नेगी से चोरी की घटना दर्ज करने के साथ ही चोर का पता लगाने और हेलमेट रिकवरी की मांग की है। हेलमेट की कीमत 12 सौ से अधिक थी। उन्होंने हेलमेट चोरी में गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई है।

बता दें कि शहर भर से आए दिन हेलमेट चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस हेलमेट चोरी की एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। अब तक सैकड़ों हेलमेट चोरी हो चुके हैं। एसएसआई ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये चोर का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार