बरेली: ताऊ ने भतीजी के साथ की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दुकान पर काम करने वाले ताऊ ने ही मालिक की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर दी। बेटी ने सारी बात परिवार को बताई तो परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी हमलावर हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। बारादरी के रहने …

अमृत विचार, बरेली। दुकान पर काम करने वाले ताऊ ने ही मालिक की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर दी। बेटी ने सारी बात परिवार को बताई तो परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी हमलावर हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।

बारादरी के रहने वाले व्यापारी की चक्की है। उनके यहां अजय गुप्ता काम करता है। उम्र में बड़े होने के कारण लोग उन्हें ताऊ कहते हैं। आरोप है कि वह कई दिनों से व्यापारी की 10 साल की बेटी को अपने घर ले जाते थे और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। यह बात जब बच्ची ने परिवार को बताई तो परिवार ने इसका विरोध किया।

इस पर आरोपी और उसके परिवार के लोग उनके साथ गाली-गलौच करने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ताऊ समेत उनके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ताऊ को गिरफ्तार कर पाती इससे पहले वह घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार