अमरोहा : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर हरिचन्द्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, प्रापर्टी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। …

अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर हरिचन्द्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, प्रापर्टी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हरिचन्द्र सैनी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शहर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी हरिचन्द सैनी पुत्र भोलाराम प्रॉपर्टी डीलर थे। तकिया मोती शाह मोहल्ले में उनका काम चल रहा था। वह रविवार शाम चार बजे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं आए। इसी बीच रात एक बजे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। शव तकिया मोती शाह मोहल्ले में सुनसान जंगल के रास्ते में मिला।

 

 

 

संबंधित समाचार