हल्द्वानी: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस के लोगों ने रामपुर रोड़ ट्रांसपोर्ट नगर में सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम करती है। एक तरफ पूरे देश में बेरोजगारी का अकाल पड़ा है, वहीं दूसरी और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस के लोगों ने रामपुर रोड़ ट्रांसपोर्ट नगर में सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम करती है। एक तरफ पूरे देश में बेरोजगारी का अकाल पड़ा है, वहीं दूसरी और भाजपा सरकार सीएम की अदला-बदली कर रही है। भाजपा सरकार को भारत देश के बारे में देश के युवाओं के बारे में कुछ नहीं दिखाई देता है। आखिक कब भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देगी।

चार साल बेमिसाल का नारा देने वाली उत्तराखंड भाजपा सरकार ने जो जनता को छला है और जो देवभूमि को जो ठगने का काम किया है।  2017 में उत्तराखंड की भोली भाली जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भाजपा को चुना । जो आज मुख्यमंत्री बदलने का काम भाजपा ने किया है ये इनकी नाकामी को दर्शाता है और जनता अब समझ चुकी मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होगा। उत्तराखंड की जनता अब 2022 मे कांग्रेस की सरकार काबिज करने का मन बना चुकी हैं।

संबंधित समाचार