देहरादून: शैलेश बगौली होंगे मुख्यमंत्री के सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अब अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने साफ-सुथरी छवि वाले आईएएस अफसर शैलेश बगौली को अपना सचिव नियुक्त किया है। बगौली अब तक सचिव परिवहन, शहरी विकास, आवास एवं मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर …

देहरादून, अमृत विचार। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अब अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने साफ-सुथरी छवि वाले आईएएस अफसर शैलेश बगौली को अपना सचिव नियुक्त किया है। बगौली अब तक सचिव परिवहन, शहरी विकास, आवास एवं मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा रहे हैं। इन विभागों के साथ उन्हें सीएम के सचिव का दायित्व दिया गया है।

संबंधित समाचार