हरदोई: प्रधानी के प्रत्याशियों के सामने नई चुनौती, विरोधी उम्मीदवार नहीं बल्कि वेबसाइट बढ़ा रही परेशानी
हरदोई। पुलिस विभाग की चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट लगभग एक हफ्ते से बंद पड़ी है। जिससे लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वालों को भी पुलिस द्वारा जारी प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसके लिए आवेदक इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन उनका आवेदन नहीं हो पा रहा …
हरदोई। पुलिस विभाग की चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट लगभग एक हफ्ते से बंद पड़ी है। जिससे लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वालों को भी पुलिस द्वारा जारी प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसके लिए आवेदक इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन उनका आवेदन नहीं हो पा रहा हैं।
बताते चलें पुलिस विभाग का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिस वेबसाइट पर आवेदन किया जा रहा जाता है। वह पिछले एक हफ्ते से ठप पड़ी हुई है। जिससे लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। विभिन्न विभागों में ठेकेदारी तथा कई जगह आवेदन करने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
वहीं पंचायत चुनाव लड़ने के लिए भी पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र नामांकन भरते समय लगाना पड़ेगा। पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने सभी कागजात तैयार करा रहे हैं। निवास, आय, जाति प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन तो हो रहे हैं लेकिन पुलिस विभाग की वेबसाइट पिछले एक हफ्ते से ठप पड़ी है। इस कारण लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिनके प्रमाण पत्र आवेदन हो चुके हैं वह भी आगे रिपोर्ट लगने के लिए नहीं बढ पा रहे हैं।
जानकारी मिली है कि यह समस्या प्रदेश मुख्यालय पर स्थित तकनीकी विभाग से आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मुख्यालय को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत उक्त समस्या दूर कराने को कहा है फिलहाल अभी यह वेबसाइट ठप पड़ी हुई है और परेशान लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। तकनीकी खराबी आने से जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चरित्र प्रमाण पत्र बनने में मुश्किल आ रही है।
